ज्यादा नमक खाना से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, इसलिए जानें कितनी मात्रा में खाएं

ज्यादा नमक खाना से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, इसलिए जानें कितनी मात्रा में खाएं

सेहतराग टीम

सेहत को बेहतर बनाने के लिए हमें पोषण वाला भोजन करना जरूरी है। वहीं भोजन के साथ नमक जरूरी है। क्योंकि अगर हम नमक का प्रयोग नहीं करते हैं तो हमार भोजन स्वादिष्ट नहीं होगा। उसी के साथ कई तरह की समस्याएं भी हमें होने लगेंगी। क्योंकि नमक में सोडियम नामक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी आवश्यक है। ये हमारे शरीर में पानी के लेवल को संतुलित करने में सहायक होता है। वही साथ ही ऑक्सीजन को दूसरे अंगों तक पहुंचाने का भी काम करता है। इसके अलावा ये हमारे एनर्जी लेवल को भी बढ़ाने का काम करता है। वहीं अगर इसका हम ज्यादा सेवन कर ले तो ये हमें काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

डॉक्टरों, रिसर्चों के द्वारा अधिक नमक का सेवन न करने को लेकर कई बार चेताया। लेकिन हम उन्हें अनसुना करके अपने मनमुताबिक नमक का सेवन करते है। अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो जान लें इससे सेहत पर क्या-क्या नुकसान होते है। साथ ही जानिए कौन सा नमक खाने से क्या लाभ मिलता है और एक दिन में कितना नमक खाना है सही। 

ज्यादा नमक खाने से होने वाले नुकसान

  • ज्यादा नमक का सेवन करने से हिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  • अधिक नमक का सेवन करने से शरीर में जमा हो जाता है। जिसके कारण शरीर में सूजन आने लगती है।  इसका असर आपको हाथ, पैरे और चेहरे पर साफ नजर आने लगेगा। 
  • कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि अधिक नमक का सेवन करने से आपको वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। 
  • अधिक नमक सेवन करने से सोडियम का सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। जिसके कारण आप डिमेंशिया के शिकार हो सकते हैं।  
  • ज्यादा नमक लेने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। जिसके कारण आप अल्सर, ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो सकते हैं। 
  • नमक का सेवन अधिक करने से आपको किडनी में पथरी हो सकती है। इसके अलावा आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर सकते है। 

कौन सा नमक खाना सेहत के लिए फायदेमंद

लो-सोडियम नमक

इसे पोटैशियम नमक के नाम से जाना जाता है। यह सादा नमक की तरह की काम करता है। यह नमक हार्ट और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। 

सी- सॉल्ट

यह नमक वाष्पीकरण के द्वारा बनाया जाता है। इसका सेवन करने से कब्ज, सूजन, गैस, पेट फूलने की समस्या से लाभ मिल जाता है।

सेंधा नमक

इस रॉक सॉल्ट के नाम से भी जाना जाना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर इसका सेवन किया जाए तो आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। यह अनिद्रा की समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ मोटापा, कब्ज, एसिडिटी, जोड़ों का दर्द, सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी है। 

काला नमक

काला नमक का सेवन करने से एसिडिटी, कब्ज, पेच दर्द, जी मिचलाना जैसी समस्याओं से तुरंत आराम मिल जाता है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से बचान चाहिए क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फ्लोराइड सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

सादा नमक

सादा नमक में भरपूर मात्रा में सोडियम के साथ आयोडीन होता है। जो शरीर में इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस, साइनस और अस्थमा जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। 

नमक खाने की सही मात्रा

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि युवा एक दिन में अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं। वह प्रतिदिन करीब 9.5 ग्राम तक का सेवन करने लेते है। जो सही नहीं है। अगर आप सही मात्रा में नमक सा सेवन करे तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से 30 प्रतिशत तक कम कर सकते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के आधार में एक मनुष्य को एक दिन दिन में करीब 5 ग्राम नमक का ही सेवन करना चाहिए। इसलिए इससे ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए रही नहीं है।

इसे भी पढ़ें-

विटामिन डी की कमी है तो डाइट में शामिल करलें बस ये 4 चीजें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।